खेत में निकला मगरमच्छ
संपूर्णानगर। इलाके के इंद्रानगर गांव में गन्ने के खेत में मगरमच्छ निकलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने सूचना वन विभाग को दी। जिसके बाद पहुंची टीम ने मगरमच्छ को कब्जे में लेकर जंगल में छोड़ दिया। टीम में रेंजर सुभाष चंद, वन दरोगा सतीश कुमार, वनरक्षक दयाराम, रामकुमार, मंजीत सिंह, अंकित, महेश, हरिशरण, इमरान आदि शामिल रहे। ब्यूरो