फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से एक बच्ची की मौत, पांच और भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन

पसगवां निवासी मनोहर लाल ने बुखार आने पर अपनी पांच वर्षीय पुत्री ज्योति को मंगलवार को चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती कराया था, जिसकी उपचार के दौरान देर रात मौत हो गई। वहीं बुखार आने पर बरतेर निवासी इंद्रजीत सिंह ने अपने पांच माह के पुत्र शिवम, निघासन के धरमपुर निवासी अर्जुन ने 12 वर्षीय पुत्र कुलदीप, खरवहिया निवासी राजेंद्र ने छह वर्षीय पुत्र वेदराज एवं फूलबेहड़ के झखरा गांव निवासी अशोक ने अपने छह साल के पुत्र शिवा एवं ईसानगर के वीरसिंहपुर निवासी मोहम्मद रफीक ने बुखार पीड़त छह साल बेटी शबीना को चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती कराया था। वहीं एईएस की आशंका के चलते शबीना को आईसीयू वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। उधर, आईसीयू वार्ड में एईएस प्रभावित शुची, हजीरा बानो, रमाकांत, मोहम्मद साहिद का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें