लखीमपुर खीरी। देश की सबसे बड़ी पंचायत के चुनाव में जिले के 50 हजार से ज्यादा युवा पहली बार मतदान करेंगे। धौरहरा और खीरी दोनों संसदीय सीटों पर 18 से 29 आयु वर्ग का लगभग 25 फीसदी वोटर युवा है, जिसमें पहली बार मतदान करने वाले युवाओं की संख्या 50,205 है।
जनपद की दोनों लोकसभा सीट धौरहरा व खीरी पर 13 मई को एक साथ चुनाव होना है। जिसमें कुल 50,205 युवा मतदाता पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके लिए वह बेहद उत्साहित हैं। धौरहरा सीट के मुकाबले खीरी संसदीय सीट में पहली बार मतदान करने वाले युवाओं की संख्या ज्यादा है। खीरी में पहली बार वोट करने वाले कुल 26445 वोटर है, जबकि धौरहरा में पहली बार मतदान करने वाले 23760 युवा मतदाता है। इस लिहाज से खीरी में धौरहरा के मुकाबले 2,685 युवा मतदाता ज्यादा हैं।
अगर दोनों संसदीय क्षेत्रों की पांच-पांच विधानसभा पर नजर डालें तो खीरी सीट के तहत निघासन विधानसभा में पहली बार मतदान करने वाले युवाओं की संख्या सबसे ज्यादा 6102 है, जबकि धौरहरा विधानसभा में 6054 वोटर है।
खीरी संसदीय क्षेत्र में पहली बार के मतदाता
पलिया- 4725
निघासन-6102
गोला गोकर्णनाथ-5726
श्रीनगर- 4815
लखीमपुर- 5077
कुल- 26445
-
धौरहरा संसदीय क्षेत्र में पहली बार के मतदाता
धौरहरा-6054
कस्ता- 4222
मोहम्मदी- 6012
महोली- 4133
हरगांव- 3339
कुल- 23760
चुनाव में पहली बार मतदान करने का मौका मिलने जा रहा है, जिसको लेकर काफी उत्साह है। मैं खुद तो वोट करूंगा ही साथ ही अन्य को भी वोट डालने के लिए प्रेरित करूंगा, ताकि जनपद का वोट प्रतिशत बढ़ सके।
-विशेष कश्यप
-
आने वाले लोकसभा चुनाव में मतदान के लिए पहचानपत्र बन चुका है। पहली बार ईवीएम की बटन दबाने का मौका मिलेगा, जिसको लेकर काफी उत्साह है। जल्दी वह दिन आए जब अपना कीमती वोट देश के लिए समर्पित करूं।
-इरा
वोट करें वफादारी से, चयन करें समझदारी से। यह दो शब्द सभी को आत्मसात कर लेने चाहिए। चुनाव में वोट जरूर दें, लेकिन समझदारी के साथ। पहली बार मतदान करने का मौका मिल रहा है। मतदान को लेकर काफी उत्साह है।
श्वेता
-
यह मेरा पहला वोट है, जरूर डालूंगी अपने हिसाब की सरकार चुनूंगी। न जाति-धर्म देखूंगी और न किसी के लालच में आऊंगी। देश को मजबूत करने वाले उम्मीदवार को अपना वोट देकर सरकार बनाऊंगी।
-ईशा सिंह
विशेष कश्यप
विशेष कश्यप
विशेष कश्यप