निघासन। शारदा नदी में बाढ़ आने से क्षेत्र के 50 गांवों का संपर्क टूट गया है। जिधर देखो उधर पानी ही पानी नजर आ रहा है। घाघी नाले के पास तेज धार में संपर्क मार्ग कटने के कारण 50 गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। शारदा नदी के किनारे बसे गांव कमरिया, मदनापुर लालबोझी में बाढ़ का पानी भरा है। झौआ पुरवा रानीगंज के पास में घाघी नाले के पास सड़क कट जाने से 50 गांवों में बाढ़ का पानी भर गया है। खमरिया झौआ पुरवा, मदनापुर बैलहा तमोलीन पुरवा, चंदन पुरवा, छेदुइपतिया आदि गांवों के संपर्क मार्गों पर पानी भर जाने से आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है। बेलहा जाने वाले मार्ग के रपटा पुल पर पानी अधिक होने के कारण लोग नहीं निकल पा रहे है। संवाद