लखीमपुर खीरी। मोहम्मदी, कस्ता और धौरहरा विधानसभा में 24 पोलिंग बूथों पर ईवीएम मशीन में तकनीकी खराबी आई, जिसके चलते करीब एक घंटे तक मतदान बाधित हुआ। धौरहरा में सुबह माकपोल के बाद कफारा के बूथ नंबर 37 पर वीवीपैट खराब हो गया। वहीं बसरिया के बूथ नंबर 172, महरिया के बूथ नंबर 173, खमरिया के बूथ नंबर 95, मटेहनी के बूथ नंबर 201, अदलीसपुर के बूथ नंबर 214 और धुंधाकलां के बूथ नंबर 349 पर वीवीपैट खराब हुई। इससे इन बूथों पर करीब एक घंटे तक मतदान बाधित रहा। जबकि होलागढ़ के बूथ संख्या 43, घुरघुट्टा खुर्द की बूथ संख्या 205, अदलीसपुर के बूथ संख्या 212, देवीपुरवा की बूथ संख्या 125, हरदी की बूथ संख्या 160, हरीरामपुरवा की बूथ संख्या 87, पहाडिय़ापुर की बूथ संख्या 83 पर ईवीएम खराब होने से मशीने बदली गई, जिससे यहां भी करीब एक घंटे मतदान बाधित हुआ। जोनल मजिस्ट्रेट एसडीएम आशीष कुमार मिश्रा ने बताया सभी जगह मतदान सुचारू रूप से संपन्न हुआ। इसी तरह में मोहम्मदी क्षेत्र में छह और कस्ता क्षेत्र में चार स्थानों पर ईवीएम खराब हुई। हालांकि तत्परता से दूसरी ईवीएम पहुंच गई, जिससे मतदान प्रभावित नहीं हुआ।