कुकरा। पड़ोस के गांव पहाड़पुर में दोपहर बाद चूल्हे की राख से उठी चिंगारी से तीन घर जल गए, हजारों का सामान जल गया।
गुरुवार की शाम चार बजे गांव निवासी अरुण कुमार के छप्पर नुमा घर में चूल्हे की राख से उठी चिंगारी से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पड़ोस में अरुण के भाई रामनिवास और पड़ोसी डालचंद के घर को भी आग ने चपेट में ले लिया। तीनों घरों में लगी आग से बिस्तर, अनाज, कपड़े, घरेलू सामान सहित करीब 50 हजार का सामान जलकर नष्ट हो गया है। गांव वालों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।