फोटो-01एलकेएच 207
सर्दी बीतने वाली तो
बंटने शुरू हुए स्वेटर
गोला गोकर्णनाथ। नगर क्षेत्र में सात प्राथमिक और दो उच्च प्राथमिक सहित नौ परिषदीय विद्यालय हैं। जहां 744 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करते हैं। इन विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थी विभागीय अधिकारियों के स्वेटर वितरण के वादों के बीच भीषण सर्दी को सहन करते रहे। अब सर्दी की विदाई पर इन विद्यालयों में पढ़ने वाले नौनिहालों को स्वेेटर बंटने शुरू हो पाए हैं। नगर के मोहल्ला तीर्थ स्थित श्री लोने सिंह प्राथमिक विद्यालय में नगर पालिका सदस्य अचल कुमार अवस्थी ने 75 विद्यार्थियों को स्वेटर वितरित किए। इस मौके पर बेला मुखर्जी, मंजूलता गुप्ता, नवनीत शुक्ल, प्राची बाजपेयी, शैलेंद्र कुमार, रेशमा, सुमित गिरि, आसिफ खान, आदिल आदि मौजूद रहे।