परिषदीय विद्यालयों
में आज रहेगी छुट्टी
लखीमपुर खीरी।
बेसिक शिक्षा विभाग के नियंत्रण में आने वाले विद्यालयों में शुक्रवार को अवकाश रहेगा। बीएसए बुद्ध प्रिय सिंह ने बताया कि अवकाश तालिका में 16 नवंबर को चहल्लुम का अवकाश अंकित है, लेकिन चहल्लुम 10 नवंबर को पड़ रहा है। इसलिए शुक्रवार को चहल्लुम का अवकाश रहेगा।