चीनी मिल कॉलोनी में रावण के पुतले का दहन
- फोटो : लखीमपुर खीरी, अमर उजाला
बिजुआ।
गुलरिया चीनी मिल कॉलोनी में बुराई का प्रतीक रावण के पुतले का दहन शनिवार देर शाम किया गया। कॉलोनी परिसर में दो रावण के पुतले बनाए गए थे, जिसमें डी टाइप कोलानी और ई टाइप कॉलोनी के बच्चों व युवाओं ने बुराई के प्रतीक रावण का पुतला बनाया था। इनमें शेखर सिंह, गौरव सिंह, हिमांशु सिंह, बेबू सिंह, गोपाल श्रीवास्तव, बब्लूराज आदि बच्चे शामिल थे। गन्ना अधिकारी वीके सिंह ने मंत्रोच्चार के बीच रावण के पुतले को अग्नि को समर्पित किया।