फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉडी बिल्डिंग में मिस्टर लखीमपुर बने साकिर

विज्ञापन
बॉडी बिल्डिंग में मिस्टर लखीमपुर बने साकिर - फोटो : लखीमपुर खीरी, अमर उजाला
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जेसीआई लखीमपुर द्वारा आयोजित जेसी जन संपर्क सप्ताह के तहत युवाओं ने खूब दमखम दिखाया। लखनऊ रीजन से 60 प्रतिभागियों ने विभिन्न भार वर्गों में सहभागिता की। रवि धानुक, करन वर्मा, नावेद, राहुल, शोएब, अनिल, उत्कर्ष और सौरभ ने अपने भार वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस वर्ष मिस्टर लखनऊ रीजन का खिताब राहुल के नाम रहा। मिस्टर लखीमपुर साकिर बने। प्रतियोगिता में बेस्ट फिजिक का पुरस्कार नावेद को मिला। कार्यक्रम अर्जित अग्रवाल की अध्यक्षता में तो संचालन देवेश गुप्ता और आर्येन्द्र पाल सिंह के मार्गदर्शन में हुआ। कार्यक्रम के निदेशक वरुण गुप्ता, विवेक गुप्ता और प्रभारी अमित मिश्रा रहे। कार्यक्रम का संचालन आर्येन्द्र पाल सिंह व लखनऊ के अनुभव खन्ना ने किया। इस मौके पर विवेक कपूर, दलजीत सिंह, मुकेश बरनवाल, दिनेश गुप्ता, राममोहन गुप्ता, विकास टण्डन, राजेश पटेल, संदीप सिंह, देवेश गुप्ता, मनीष बंसल, योगेश जोशी, सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें