फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: माथुरपुर के 400 परिवारों को खतरा, पलायन को मजबूर ग्रामीण

विज्ञापन
मथुरापुर के पास कटान करती घाघरा नदी  संवाद
विज्ञापन
धौरहरा। तहसील क्षेत्र के गांव माथुरपुर, सुजानपुर और कुर्तैहिया गांवों को बचाने के लिए बनी परियोजना के घाघरा नदी में कटने के बाद माथुरपुर का वजूद खतरे में है। गांव के 400 परिवार मुश्किल में हैं। ग्रामीणों ने पलायन शुरू कर दिया है। हालांकि एसडीएम की निगरानी में बाढ़ खंड तेजी से कटान रोधी कार्य करने में जुटा है।
विज्ञापन


धौरहरा तहसील के ब्लॉक रमियाबेहड़ के गांव माथुरपुर के 400 परिवार पर खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीण परिवार को सुरक्षित रखने के लिए गांव छोड़कर जा रहे हैं। उधर, गांव को बचाने के लिए बाढ़ खंड 200 मजदूरों और छह जेसीबी लगाकर तेज गति से कटान रोधी कार्य करा रहा है। एसडीएम राजेश कुमार, तहसीलदार आदित्य विशाल, नायब तहसीलदार व राजस्व टीम बचाव कार्य की निगरानी में लगी है। एसडीएम राजेश कुमार ने बताया कि वह खुद दो दिन से गांव में रुककर कटान रोधी कार्य देख रहे हैं। एक्सईएन बाढ़ खंड शारदा नगर अजय कुमार ने बताया कि गांव को बचाने के लिए वृहद स्तर पर कटान रोधी कार्य हो रहा है। बहाव तेज होने से परेशानी है।


शारदा नदी लील गई 70 किसानों की 120 एकड़ जमीन
धौरहरा। तहसील क्षेत्र की टहारा ग्राम पंचायत और आंशिक सोहरिया गांव के सिरसी नकहिया, लौखनिया जटपुरवा और भूलनपुर के करीब 70 किसानों की 120 एकड़ जमीन शारदा नदी में समा चुकी है। सूचना के बावजूद गांव में बचाव कार्य शुरू नहीं हुआ है। ग्रामीण विनोद कुमार, संजय कुमार, बनवारी लाल, बिश्वभर, गार्गी प्रसाद आदि ने बताया कि अब तक कोई अधिकारी गांव नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मथुरापुर के पास कटान करती घाघरा नदी  संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें