फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: खाई में बस पटलने से 40 यात्री चोटिल, 14 शाहजहांपुर रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
पसगवां। पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर से अयोध्या जा रही यात्रियों से भरी बस लखनऊ-बरेली हाईवे पर जंगबहादुरगंज बाइपास के करीब सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे में करीब 40 यात्री घायल हुए। गंभीर रूप से घायल 14 यात्रियों को शाहजहांपुर भेजा गया है। अन्य यात्रियों को एक मैरिज लॉन में रोका गया।
विज्ञापन


हादसा शनिवार की सुबह करीब चार बजे हुआ। दास ट्रेवल्स की बस में पांच बच्चों समेत 67 यात्री सवार थे। घटना का पता चला तो राहगीर और पड़ोसी गांवों के लोग जमा हो गए। सूचना पर पुलिस भी आ गई। घायलों को बस से बाहर निकालकर आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पसगवां भेजा गया। शाहजहांपुर रेफर किए गए घायलों में मधुमिता कपाट निवासी ग्राम पन्ना थाना घटल, अंबिका, भजरीपान, लोजमनी, रामू माली, छोपी गायन, प्रतिमा डाली, गणेश, निशीथ कोपट, सागर, काजल, भजोहरि पान, भोलानाथ, बेबी व भास्कर शामिल हैं।
अन्य यात्रियों को जंगबहादुरगंज के देव मैरिज लॉन में ठहराया गया है। हादसे की सूचना पर एसडीएम मोहम्मदी डाॅ. अवनीश कुमार, सीओ अरविंद वर्मा ने मैरिज लॉन पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। यात्रियों के भोजन का इंतजाम किया गया। यात्रियों ने बताया कि वह 25 अगस्त को तीर्थ यात्रा पर पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर से निकले थे।
विज्ञापन


मैरिज लान में डॉक्टरों को बुलाकर कराया इलाज
एसडीएम डॉ. अवनीश कुमार ने सीएचसी के डॉक्टर निशांत गुप्ता और उनकी टीम को मैरिज बुलाकर चोटिल तीर्थ यात्रियों का इलाज कराया। एसडीएम ने बताया कि लान में ठहरे यात्रियों के लिए भोजन और अन्य व्यवस्थाएं कराई जा रही हैं। यात्रियों को उनके घर पहुंचाने के विकल्पों पर विचार किया जा रहा है। फिलहाल तीर्थ यात्रियों को उनके घरों तक पहुंचाना प्रशासन के लिए चुनौतीपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें