लखीमपुर खीरी। कोरोना काल में संक्रमितों की जांच और इलाज के लिए आउटसोर्स पर रखे 36 स्वास्थ्यकर्मियों की नौकरी पर संकट छा गया है। इस माह इनकी सेवा विस्तार संबंधी कोई पत्र विभाग के अधिकारियों को नहीं मिला है। उधर, इनकी सेवा विस्तार न करने की बातें भी सामने आईं।
कोविड के समय रखे गए यह स्वास्थ्यकर्मी एमसीएच विंग जिला अस्पताल में काम कर हैं। नियुक्ति के समय एक साल और बाद में तीन-तीन माह के सेवा विस्तार का पत्र जारी होता रहा। इस बार अब तक सेवा विस्तार संबंधी कोई पत्र विभाग को नहीं मिला है। पत्र न आने से यह स्वास्थ्यकर्मी परेशान हैं। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. आरके कोली ने बताया कि इन स्वास्थ्यकर्मियों के सेवा विस्तार अथवा सेवा समाप्त से संबंधित कोई भी शासन का पत्र उन्हें नहीं मिला है। संवाद