लखीमपुर खीरी। एसपी विजय ढुल ने मंगलवार की रात पुलिस विभाग में बड़े पैैमाने पर फेरबदल करते हुए 11 चौकी इंचार्ज समेत 35 दरोगाओं को इधर से उधर किया है।
सदर कोतवाली की एलआरपी चौकी इंचार्ज बलवंत शाही और महेवागंज चौकी इंचार्ज संजीव कुमार को कोतवाली सदर में रिवर्ट किया है। अजान चौकी इंचार्ज शशि शेखर यादव और पढुआ चौकी इंचार्ज अशोक कुमार को रिवर्ट कर थाना मैगलगंज भेजा है। विजय शुक्ला को चौकी इंचार्ज गोला से थाना मोहम्मदी, सन्तोष कुमार को चौकी प्रभारी ताजपुर से थाना पसगवां और खमरिया चौकी इंचार्ज कुलदीप सिंह को थाना ईसानगर भेजा है। एसआई शिवजी दुबे लाइन से प्रभारी चौकी दुधवा,कृष्ण कुमार यादव पुलिस लाइन से प्रभारी चौकी कस्बा गोला बने हैं। राजेश चौधरी मैगलगंज से प्रभारी चौकी अजान ,धर्मेंद्र कुमार सिंह चौकी प्रभारी मिश्राना से चौकी प्रभारी पढुआ, मदन पाल राणा मैगलगंज से चौकी प्रभारी बेलरायां, शिव प्रकाश पांडे को चौकी प्रभारी खमरिया, रामबरन गुप्ता को थाना गोला से चौकी प्रभारी मूड़ा निजाम, प्रभात गुप्ता को मूड़ा निजाम से प्रभारी चौकी रोडवेज, गजेंद्र सिंह चौकी रोडवेज से चौकी प्रभारी मिश्राना बनाया गया है। विपिन कुमार प्रभारी चौकी बिजुआ से प्रभारी चौकी महेवागंज, प्रदीप सिंह को पुलिस लाइन से प्रभारी चौकी एलआरपी बनाया गया है।