फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सामाजिक विषय में 3456, केमिस्ट्री में 742 परीक्षार्थी गैरहाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। 22 फरवरी से शुरू हुई यूपी बोर्ड की परीक्षाएं नौ मार्च तक चलेंगी। बृहस्पतिवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मुख्य विषयों की परीक्षाएं समाप्त हो चुकी हैं। सुबह पाली में हाईस्कूल के सामाजिक विषय की परीक्षा संपन्न हुई। सभी 137 केंद्रों पर आयोजित हुई। इस परीक्षा के लिए कुल 51150 छात्र छात्राओं ने पंजीकरण कराया था। इसमें से 47694 बच्चों ने परीक्षा दी। 3456 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

दूसरी पाली में रसायन विज्ञान और समाजशास्त्र विषय की परीक्षा हुईं। रसायन विज्ञान में 18508 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था। जिसमें से 17766 छात्र छात्राओं ने परीक्षा दी, 742 परीक्षार्थियों ने छोड़ दी। इधर, समाजशास्त्र विषय के लिए कुल 13084 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया था। 12288 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, 796 छात्र-छात्राएं नहीं आए।

परीक्षा केंद्र पहुंचे एडी बेसिक, कंट्रोल रूम से भी लिया जायजा
बृहस्पतिवार को प्रथम पाली में होने वाले सामाजिक विषय के पेपर में अचानक एडी बेसिक श्याम किशोर तिवारी अपने दल के साथ पहुंचे। पहले केंद्रों का निरीक्षण किया उसके बाद कंट्रोल रूम पहुंचकर पड़ताल की। परीक्षाओं के लिए एडी बेसिक को नोडल अधिकारी बनाया गया था। बृहस्पतिवार को पहली पाली की परीक्षा के दौरान एडी बेसिक अपने दल के साथ गुरुनानक इंटर कॉलेज और भगवानदीन आर्यकन्या इंटर कॉलेज पहुुंचे। जहां पर उन्होंने केंद्रों के स्ट्रांग रूम के अलावा, बोर्ड की कॉपियों को सील करने, डबल लॉक की अल्मारी आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया। हालांकि दोनों केंद्रों पर सभी कुछ सही पाया गया।
विज्ञापन


व्यावसायिक विषयों को छोड़कर इंटर में संस्कृत का पेपर आज
यूपी बोर्ड की परीक्षा के अंतिम दिन व्यवसायिक विषयों के अलावा इंटरमीडिएट में संस्कृत विषय की परीक्षा होगी। अंतिम दिन किसी भी केंद्र पर कोई गड़बड़ी न हो इसको लेकर सेक्टर, स्टेटिक और सचल दल निगरानी करते रहेंगे। वहीं डीआईओएस कार्यालय में बने कंट्रोल रूम से भी 24 घंटे निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें