फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: जिले की 2875 आंगनबाड़ी कार्यकत्री, 2285 सहायिका को मिली यूनिफॉर्म

विज्ञापन
कार्यकत्री को प्रमाण पत्र सौंपते डीएम महेंद्र बहादुर सिंह
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत 2875 आंगनबाड़ी कार्यकत्री, 2285 सहायिका को यूनिफॉर्म की सौगात दी गई। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने सीडीओ अनिल कुमार सिंह के साथ कुपोषित से सुपोषित श्रेणी में आने वाले बच्चों के पांच अभिभावकों को सम्मानित किया। उत्कृष्ट कामकाज वाली बाल विकास परियोजना शहर की पांच आंगनबाड़ी कार्यकत्री अल्का अवस्थी, नीतू सिंह, आशा देवी, उमा रानी, अजूरानी, ब्लाक कोआर्डिनेटर बाल विकास परियोजना शहर प्रीतकमल वर्मा को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।
विज्ञापन

वहीं आंगनबाड़ी कार्यकत्री आशारानी, मीरावती को पांच-पांच हजार व सहायिका कहकशां याशमीन, नीलम देवी को 2500-2500 रुपये की धनराशि के चेक दिए। डीएम ने सैम श्रेणी के बच्चों को गोद लेकर कुपोषण मुक्त बनाने के लिए एआरओ अवधेद्र सिंह, ईओ संजय कुमार, बीईओ फूलचन्द, मुख्य सेविका कीर्ति सचान को न्यूट्रीशन गार्जियन अवार्ड से सम्मानित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें