लखीमपुर खीरी में बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए जिला सेवायोजन कार्यालय में शुक्रवार को एक दिवसीय रोजगार मेला लगा। इसमें चार कंपनियों के प्रतिनिधि और 91 बेरोजगार युवा शामिल हुए। कंपनियों के लोगों ने साक्षात्कार के माध्यम से 28 युवाओं का चयन कर मौके पर नियुक्ति पत्र दिया।
शुक्रवार सुबह मौसम की बेरुखी बेरोजगारों के लिए मुसीबत बन गई। न तो समय से कंपनियों के प्रतिनिधि आ सके और न ही साक्षात्कार देने के लिए बेरोजगार युवा। इसी वजह से युवाओं की संख्या सीमित रही। हालांकि बारिश होने के बावजूद 91 युवा इंटरव्यू देने के लिए जिला सेवायोजन कार्यालय पहुंच गए। जहां पर तीन एग्रीकल्चर और एक फार्मा कंपनी के लोगों ने साक्षात्कार के माध्यम से 28 युवाओं का चयन कर ज्वाइनिंग लेटर दिया।
प्रभारी जिला सेवा योजन अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि मौसम खराब होने की वजह से रोजगार मेले में आने वाले युवाओं की संख्या बेहद कम रही। हालांकि 28 युवाओं का चयन किया गया है।