फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गोला डिपो से 28 बसें चुनाव ड्यूटी में गईं, यात्रियों की बढ़ीं दिक्कतें

विज्ञापन
गोला रोडवेज डिपो पर खराब पड़ा वाटर कूलर। संवाद
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। गोला रोडवेज डिपो से उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की 28 बसें चुनाव ड्यूटी में भेजी गई हैं। इससे यात्रियों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। लंबे इंतजार के बाद लोगों को रोडवेज बसें नहीं मिल रहीं हैं तो यात्रियों को डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गोला रोडवेज डिपो में उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की 88 और अनुबंध 31 बसें हैं। रोडवेज से रोजाना करीब 15 हजार यात्री अलग-अलग रूटों पर गंतव्य के लिए यात्रा करते हैं। एक सप्ताह पहले निगम की बीएस 6 श्रेणी की 12 बसें भेजी गई थीं, जिसकी वजह से दिक्कतें बढ़ गई थीं।
अब रविवार को 16 और बसों को चुनाव ड्यूटी में भेज दिया। रविवार को मैगलगंज दिल्ली रूट की दो, गोला लखनऊ कानपुर रूट की चार, रुपईडीहा दिल्ली रूट की आठ, गोला दिल्ली रूट की दो सहित 16 बसों को इलेक्शन ड्यूटी में भेज दिया। इससे यात्रियों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। उन्हें लंबे इंतजार के बाद सवारी मिल रही है। रविवार को रोडवेज डिपो से बसों की संख्या कम होने पर यात्री भटकते हुए नजर आए।
विज्ञापन

हरिद्वार जाने को बस के इंतजार में बैठा रहा परिवार
लखीमपुर निवासी रामू को अपने परिवार के साथ हरिद्वार जाना था। लखीमपुर से गोला तक गए, लेकिन गोला से आगे जाने के लिए बस नहीं मिली। घंटों इंतजार के बाद रामू ने रोडवेज से पता किया तो कर्मचारियों ने कुछ देर में बस मिलने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें