- वार्षिक साधारण सभा में मोबाइल बैंकिंग सुविधा का वादा
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर अर्बन कोआपरेटिव बैंक की वार्षिक साधारण सभा बैंक के प्रधान कार्यालय भवन में हुई।
वार्षिक साधारण सभा में बैंक अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने वित्तीय वर्ष 2016-17 में हुई प्रगति का विवरण देते हुए बताया कि वित्तीय वर्ष में बैंक की जमाराशियों तथा लगे ऋणों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। वित्तीय वर्ष में बैंक को 243.93 लाख रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है। सदस्यों को उनके जमा अंशधन पर 10 प्रतिशत की दर से लाभांश दिए जाने की अनुशंसा की गई है। बैंक के सामाजिक सरोकारों के तहत उन्होंने सहकारिता क्षेत्र में अग्रणी योगदान देने वाले बैंक के संस्थापक अध्यक्ष श्री राधेश्याम टंडन, संस्थापक सचिव सोबरन लाल त्रिवेदी, डॉ. जयशंकर बाजपेई, प्रभा बाजपेई एवं रामचरन शाह की पुण्य-स्मृति में, मेधावी छात्र/ छात्राओं को, मासिक छात्रवृत्ति देने की घोषणा की। बैंक सचिव शवल गुप्ता ने कहा कि जल्दी ही बैंक मोबाइल बैंकिंग उपलब्ध कराएगा। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष शरद बाजपेई, विशिष्ट अतिथि विधायक बालाप्रसाद अवस्थी, योगेश वर्मा सौरभ सिंह सोनू, और डॉ. सतीश कौशल बाजपेई मौनी आदि मौजूद रहे।