लखीमपुर खीरी। जिला सेवायोजन कार्यालय, राजकीय आईटीआई और कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वाधान में 19 नवंबर को आईटीआई परिसर राजापुर लखीमपुर में किया जाएगा। जिला रोजगार सहायता अधिकारी रत्नेश चंद्र ने बताया कि मेले में नौ कंपनियां भर्ती करने आ रही हैं। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के इच्छुक अभ्यर्थी अपने समस्त प्रमाण पत्रों की छाया प्रति, सेवायोजन कार्यालय का पंजीयन कार्ड और दो बायोडेटा के साथ निर्धारित स्थान पर सुबह 10 बजे उपस्थित होकर रोजगार मेले का लाभ उठाएं। इसके लिए कोई मार्ग भत्ता देय नही होगा।