फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बछड़े को खीच ले गया बाघ

विज्ञापन
विज्ञापन
बछड़े को खींच ले गया बाघ
विज्ञापन

रेहरिया। अशरफ नगर ग्रंट निवासी भारत के एक बछड़े को बाघ गन्ने के खेत में खींचकर ले गया। इससे लोगों में भारी दहशत है।
ग्रामीण भारत ने बताया कि शाम को वह अपने जानवर एक जगह से दूसरी जगह पर बांधने जा रहे थे कि एक बछड़ा उनके हाथ से छूट गया। बाकी बछड़े बांधने के लिए वह अपने बंगले पर चले गए। जब वह दूसरा बछड़ा लेने गए तब बछड़ा जीवन के बाजरे के खेत में घुस गया और नहीं मिला। कुछ देर बाद वहां से उन्हें बाघ की आवाज सुनाई दी, डर की वजह से वह दुबारा बछड़ा ढूंढने नहीं गए। सुबह होते ही देखा तो बाघ के निशान मिले। बाघ बछड़े को खींचता हुआ गन्ने के खेत में घसीट ले गया। खेत में पूंछ, खून के छींटे और पैरों के निशान मिले। भारत का अनुमान है कि बछड़े को बाघ ने अपना निवांला बना लिया है। अधिक गन्ना होने कारण लोग बाघ के डर से दहशत में जी रहे हैं। वन विभाग के जगदीश शर्मा ने लोगों को सतर्क रहने को कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें