फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी डॉक्टरों ने नेशनल मेडिकल बिल का किया विरोध, सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
28एलकेएच 5
विज्ञापन


निजी डॉक्टरों ने नेशनल मेडिकल बिल का किया विरोध

लखीमपुर खीरी। नेशनल मेडिकल कमीशन बिल के विरोध में शनिवार को जिले के सभी निजी अस्पताल 12 घंटे के लिए बंद रहे। डॉक्टरों का कहना है कि यह बिल अलोकतांत्रिक और गरीबों के खिलाफ है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ.अवनीश वर्मा के नेतृत्व में इकट्ठा हुए डॉक्टरों ने केंद्र सरकार द्वारा लाए जा रहे नेशनल मेडिकल कमीशन बिल के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की। कहा कि केंद्र सरकार बिल के माध्यम से समस्त अधिकारियों को केंद्रीकृत करना चाहती है। लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए एमसीआई को समाप्त कर राष्ट्र चिकित्सा आयोग का गठन अलोकतांत्रिक है। मंत्री डॉ.नीरज सिंह ने कहा कि यदि बिल पास होता है तो आईएमए सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होगा। इस मौके पर डॉ.एमआर खान, डॉ.दिनेश दुआ, डॉ.रोचक टंडन, आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें