फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: साइप्रस में नौकरी दिलाने के नाम पर 20 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। कोतवाली क्षेत्र के हंडेला फार्म के अंग्रेज सिंह ने दो लोगों के खिलाफ साइप्रस में दूध की डेरी पर काम दिलाने के नाम पर 20 लाख रुपये ठगने का मुकदमा दर्ज कराया है। सीजेएम कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन

हंडेला फार्म निवासी अंग्रेज सिंह सिद्धू ने कहा है कि पंजाब के अमृतसर के जड़ियाला रानि कलां निवासी हरजीत सिंह और लवजीत सिंह ने अंग्रेज सिंह, अंग्रेज सिंह की पत्नी मनप्रीत कौर सिद्धू, पुत्री जसप्रीत कौर सिद्धू को साइप्रस में दूध डेयरी में 60 हजार रुपये प्रति माह आठ घंटे की ड्यूटी का काम दिलाने के लिए पासपोर्ट, वीजा बनवाने के लिए 20 लाख रुपए मांगे।
उसने 15 लाख रुपये सितंबर 2023 में बैंक खातों के माध्यम से भेज दिए और पांच लाख रुपये नकद दिए। आरोपियों ने पत्नी और पुत्री का वीजा बनवाकर साइप्रस भेज दिया, जब उसने स्वयं को भेजने के लिए कहा तब आरोपियों ने कुछ दिन प्रतीक्षा करने के बाद भेजने की बात कही। कुछ दिनों के बाद पत्नी और पुत्री ने फोन करके बताया कि उनसे 11 से 12 घंटे काम कराया जा रहा है और वेतन भी नहीं दिया है।
विज्ञापन

अंग्रेज सिंह सिद्धू ने किसी तरह अपने पैसे से पत्नी और पुत्री को भारत बुला लिया। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में अर्जी लगाई। कोर्ट के आदेश पर 406, 420 की धारा में आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें