पब्लिक इंटर कॉलेज के स्टेडियम में नगर पालिका परिषद द्वारा लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर कराई गई 200 मीटर रेस प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग से शिवम, खुशनुमा, जूनियर वर्ग में जावेद और आरुषी प्रथम रहे, जिन्हें पुरस्कृत किया गया। पीआईसी के स्वर्गीय राजेंद्र गिरि स्मारक स्टेडियम में राष्ट्रीय एकता दिवस पर हुई 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में 16 विद्यालयों से जूनियर और सीनियर वर्ग के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि ईओ आरआर अंबेश ने हरी झंडी दिखाकर कराया। चार चक्रों में हुई दौड़ प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग की बालक वर्ग में शिवम प्रथम, कादिर अहमद द्वितीय, महेश कुमार तृतीय, बालिका वर्ग से खुशनुमा बानो प्रथम, जेसिका द्वितीय, कविता वर्मा तृतीय और जूनियर वर्ग में मोहम्मद जावेद, अरुषी सिंह प्रथम, राज अहमद, नैंसी वर्मा द्वितीय, जीशान अंसारी, डाली वर्मा तृतीय स्थान पर रहीं। गुलजार हुसैन, ज्ञानचंद, रियाज आलम, लकी वर्मा, प्रिया राज, आंशी गुप्ता, रोशनी राज को सांत्वना स्थान मिला। विजेताओं को अतिथियों ने पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता के समापन पर विद्यार्थियों, अतिथियों ने देश की एकता, अखंडता की शपथ ली। प्रतियोगिता रमेशचंद सरोज और संतोष गुप्ता ने किया।
इस मौके पर पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि अरविंद पांडे, बैजनाथ अग्निहोत्री, संत कुमार बाजपेई, विनय प्रकाश शुक्ल, नानकचंद वर्मा आदि मौजूद रहे।