15एलकेएच27
खेत में पहुंचा मगरमच्छ, हड़कंप
महेवागंज। कंडवा नदी से निकलकर विशालकाय मगरमच्छ पास के खेत में पहुंच गया। खेत पर गए लोगों की नजर जब मगरमच्छ पर पड़ी तो लोगों में अफरातफरी मच गई। किसी तरह खदेड़कर उसे दोबारा नदी में भेजा। लिलौटी मंदिर के पास कंडवा और जुनई नदी का संगम है। इस नदी में मगरमच्छों ने अपना डेरा बना रखा है। कभी कभार मगरमच्छ पास के खेतों में भी पहुंच जाते हैं। गुरुवार को एक मगरमच्छ मोहन गिरि के खेत में पहुंच गया। खेत पर मजदूर काम कर रहे थे। मगरमच्छ पर नजर पड़ी तो सभी भाग खड़े हुए। कुछ लोगों ने हिम्मत कर उसे नदी में वापस खदेड़ दिया।