मोहम्मदी। नगर पालिका परिषद मोहम्मदी के वार्ड नंबर नौ लखपेड़ा दक्षिणी में भाजपा प्रत्याशी मीना देवी उर्फ बसंती विजयी रही है। मीना देवी (बसंती)चाय वाली के नाम से सीओ दफ्तर के पास खोखा रख चाय बेचकर जीवन यापन कर रही है। उसे रिकार्ड 566 मत मिले जबकि अन्य प्रत्याशी बालक राम 253, आलोक कुमार 47 और विनोद कुमार 169 मत मिले। भाजपा विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने उसकी जीत पर बधाई दी है।