फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीर अब्दुल हमीद की शहादत को किया सलाम

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-10जीएलएपी 5
विज्ञापन


वीर अब्दुल हमीद की
शहादत को किया सलाम
अंजुमन इदरीसिया ने की वीर अब्दुल हमीद प्रवेश द्वार बनवाने की मांग

अमर उजाला ब्यूरो
गोला गोकर्णनाथ।
नगर की वीर अब्दुल हमीद मार्केट में परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद के 52 वें शहादत दिवस पर उनकी वीरता को याद किया गया।
हमीद मार्केट में अंजुमन इदरीसिया के तत्वाधान, हाजी जमाल अहमद इदरीसी की अध्यक्षता में परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद का शहीदी दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि विधायक अरविंद गिरि ने वीर अब्दुल हमीद की प्रतिमा पर फूल माला चढ़ा कर उनकी शहादत को सलाम किया। उन्होंने कहा कि वीर अब्दुल हमीद ने 1965 के युद्ध में पाकिस्तान सेना के छक्के छुड़ा दिए और वीरता पूर्वक यद्ध करते हुए परमगति को प्राप्त हुए थे। समारोह को विशिष्ट अतिथि महताब अली, पूर्व प्रधान आजाद अली, इंका नेता अशोक सक्सेना, अवधेश मिश्र, शफी आगा, शैलेंद्र सक्सेना, बिजेंद्र वर्मा, कफील, रफीक अहमद, अलीमुल्ला इदरीशी, फईमुल्ला आदि ने भी संबोधित किया। संचालन मोहम्मद इशहाक अहमद ने किया। इस मौके पर डॉ. शफीक अहमद, सत्तार अली, पारस प्रसाद मिश्र, यूनुस अली, अख्तर अली, मुश्ताक, इशरत अली, अजमत अली, रफी उल्ला, राजेश कुमार, अशरफ अली, रामनाथ गुप्ता, रियाज अहमद, परवेज इदरीशी आदि मौजूद रहे। वहीं, अंजुमन इदरीसिया के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि अरविंद गिरि विधायक को ज्ञापन देकर मांग की कि नगर के किसी मार्ग पर वीर अब्दुल हमीद प्रवेश द्वार बनवाया जाए और सरायन नदी के पास चौराहे को वीर अब्दुल हमीद चौराहा घोषित किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें