मितौली। कस्बे की बंजारा बस्ती का रहने वाला सलीम उर्फ पहाड़ी शुक्रवार शाम सीएचसी में बनी पानी की टंकी पर चढ़ गया। जानकारी होने पर डॉक्टरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचें सिपाहियों ने उसे नीचे उतरने की लाख कोशिशें कीं, लेकिन वह उतरने को तैयार नहीं था। शराब के नशे में वह बड़बड़ाएं जा रहा था। मौके पर मौजूद लोग कुछ कर पाते इससे पहले ही उसने टंकी से छलांग लगा दी। इससे उसे गंभीर चोटें आई हैं। उसे जिला अस्पताल भेजा गया है। टंकी से कूदने की कोई ठोस वजह अब तक सामने नहीं आई है। जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।