फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

सड़क हादसे में एक की मौत
पिपरिया धनी। थाना मोहम्मदी क्षेत्र के पिपरिया धनी गांव से दो सौ मीटर दूर पुलिया पर मोहम्मदी की ओर से आ रहे कंटेनर ने शनिवार रात करीब नौ बजे साइकिल से जा रहे युवक को टक्कर मार दी। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर रेहरिया चौकी इंचार्ज जगपाल सिंह ने कंटेनर को कब्जे में ले लिया। कंटेनर का चालक मौके से फरार हो गया। रेहरिया चौकी इंचार्ज जगपाल सिंह, सिपाही छवीराम ने आसपास के लोगों से पूछताछ की तो युवक की पहचान पिपरिया धनी में रहने वाले रामपाल (48 ) पुत्र सुकड़ू के रूप में हुई। रामपाल पिपरिया धनी में एक दुकान में चाय बेचने का कार्य करते थे। उनका एक विकलांग पुत्र संदीप उन्हीं के साथ कार्य करता था ।उनके पुत्र का रो-रो कर बुरा हाल है। रामपाल के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें