फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 18 यूनानी चिकित्सा यूनिट शुरू, प्रदेश का पहला जिला बना खीरी

विज्ञापन
डॉ. हरबंश कुमार
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिला अस्पताल के साथ ही जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रोंं पर यूनानी चिकित्सा पद्धति से इलाज का लाभ लोगों को मिलना शुरू हो गया है। स्वास्थ्य विभाग ने जनपद में 18 यूनानी यूनिटों को शुरू कर दिया है। जनपद में बड़े स्तर पर यूनानी चिकित्सा व्यवस्था शुरू कराने वाला लखीमपुर प्रदेश का पहला जिला बना है।
विज्ञापन

एनपीसीडीएससीएस (नेशनल प्रोग्राम फॉर प्रिवेंसन एंड कंट्रोल ऑफ कैंसर, डायबिटीज, हृदय रोग व स्ट्रोक) कार्यक्रम के तहत जनपद में 18 यूनानी यूनिटें शुरू की गई हैं। प्रत्येक यूनिट में एक यूनानी चिकित्सक, फार्मासिस्ट व योग प्रशिक्षक की तैनाती की गई है। अभी यह यूनिट अस्पताल के ही एक कमरे में शुरू कराई गई। बाद में इनके लिए अलग से व्यवस्था की जाएगी।
जनपद में यूनानी चिकित्सा यूनिट शुरू करने के लिए जनवरी 2024 में यूनानी डॉक्टर सहित अन्य स्टाफ की भर्ती हो गई थी। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. हरबंश कुमार ने बताया कि यूनानी यूनिट जिला अस्पताल के साथ ही जनपद के 17 सीएचसी पर यह व्यवस्था शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें