फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दसवीं के विज्ञान पेपर में होंगे तीन खंड, बेहतर तैयारी से मिलेंगे अच्छे अंक

विज्ञापन
विज्ञापन
दसवीं के विज्ञान पेपर में होंगे तीन खंड, बेहतर तैयारी से मिलेंगे अच्छे अंक
विज्ञापन


लखीमपुर खीरी। यूपी बोर्ड के 10वीं का विज्ञान विषय का पेपर तीन खंड का और हर खंड का पहला प्रश्न बहु विकल्पीय होगा। पहला खंड भौतिक विज्ञान, दूसरा जीव विज्ञान एवं तीसरा रसायन विज्ञान का होगा। भौतिक एवं जीव विज्ञान विषय के 25-25 एवं रसायन विज्ञान के 20 अंक के प्रश्न पूछे जाएंगे। जीआईसी शारदानगर के प्रवक्ता प्रवीण कुमार सिंह का कहना है कि विज्ञान विषय में अच्छे अंक लाने के लिए जरूरी है कि समय पर विशेष ध्यान दें और अंक के हिसाब से सटीक उत्तर लिखें। लिखावट अच्छी हो, इस पर विशेष ध्यान दें। प्रश्न अगर दो अंक का है तो उसका उत्तर 80 और यदि चार अंक का है तो उसका उत्तर 200 शब्दों में लिखना पर्याप्त होगा। उनका कहना है कि परीक्षा का लेकर तनाव बिल्कुल न लें। जो प्रश्न आते हों उन्हें पहले हल करें और उत्तर पुस्तिका जमा करने से पहले उसका एब रिवीजन अवश्य करें।

इनका रखें ध्यान
प्रत्येक खंड का उत्तर नए पेज से हल करें और स्वच्छता के साथ उत्तर लिखें।
भौतिक एवं रसायन विज्ञान में चित्र एवं समीकरण यदि आवश्यक हो तो अवश्य लिखें।
रसायन विज्ञान में रिएक्शन जरूर पढ़ें।
जीव विज्ञान में चित्र बनाएंगे तो अच्छे नंबर मिल सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें