आशा चयन में फर्जीवाड़े की सीडीओ से शिकायत
लखीमपुर खीरी। मोहम्मदी और निघासन सीएचसी अधीक्षकों ने जिन आशाओं का चयन किया है उन पर सवाल उठने लगे हैं। महेवागंज निवासी रमेश सिंह ने चयन प्रक्रिया में फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगाया है और इस मामले की जांच कराने के लिए सीडीओ को शिकायती शपथ पत्र सौंपा है। रमेश सिंह का कहना है कि आशा चयन में शासनादेश का पालन भी नहीं किया गया। शपथ पत्र में लिखा है कि चयन के लिए ग्रामसभा में खुली बैठक कर तीन महिलाओं का चयन किया जाना चाहिए, लेकिन न तो ऐसी कोई प्रक्रिया अपनाई गई और न ही नियमानुसार आरक्षण का पालन किया गया। उन्होंने सीडीओ को शिकायती शपथ पत्र देकर नवचयनित आशाओं को दिलाए जा रहे प्रशिक्षण पर रोक लगाने और चयन प्रक्रिया की जांच कराने की मांग की है। ब्यूरो