फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यापकों को प्राथमिक शिक्षा का ककहरा सिखाया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अध्यापकों को प्राथमिक शिक्षा का ककहरा सिखाया
दो वर्षीय डीएलएड प्रशिक्षण का पहला सेमेस्टर पूरा
अमर उजाला ब्यूरो
बांकेगंज। ब्लाक संसाधान केंद्र में दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से सरकारी, गैर सरकारी और सहायतित स्कूलों के अप्रशिक्षित शिक्षकों के दो वर्षीय डीएलएड प्रशिक्षण कार्यशाला के पहले सेमेस्टर का रविवार को समापन हो गया। इसमें ट्रेनरों ने प्रशिक्षु शिक्षकों को प्राथमिक शिक्षा, सामाजिक-सांस्कृतिक परिवेश और हिंदी भाषा अधिगम का ककहरा सिखाया। राष्ट्रीय मुक्त विश्व विद्यालयी संस्थान के डीएलएड पाठ्यक्रम के तहत बांकेगंज बीआरसी मुख्यालय में बांकेगंज, खमरिया, पलिया, ईसानगर, लखीमपुर, बिजुआ, पलिया, मोहम्मदी आदि के सरकारी, गैर सरकारी और सहायतित स्कूलों के 98 अप्रशिक्षित शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें ट्रेनर एनपीआरसी मुकेश वर्मा और कृष्ण कुमार आदि ने प्रशिक्षुओं का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने प्रशिक्षुओं को आरंभिक शिक्षा के अलावा नौनिहालों को भाषा और गणित विषय का बेहतर ज्ञान कैसे दें इसकी जानकारी हासिल कराई। बीईओ आरके सिंह ने प्रशिक्षु शिक्षकों को गूढ़ जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें