फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: फर्जी हस्ताक्षर बनाकर खाते से निकाले 17 हजार

विज्ञापन
आरोपी महेंद्रपाल-स्रोत पुलिस
विज्ञापन
निघासन। बरुही फार्म निवासी जसवंत सिंह के इंडियन बैंक निघासन में चल रहे बचत खाते से रुपये निकालने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

बीते शुक्रवार को जसवंत सिंह बैंक मैनेजर विजय चावड़ा से शिकायत कर ही रहे थे कि कैशियर नितिन कुमार ने बताया कि इसी खाते से पैंतीस हजार रुपये निकासी का वाउचर फिर आया है। इस पर मैनेजर ने बैंक का मेन गेट बंद करवाकर सीसीटीवी में दिखे वृद्ध को अपने केबिन में बुलाया। साथ ही पुलिसकर्मियों को भी सूचना दी। पूछताछ के बावजूद उसने बैंक मैनेजर से लेकर पुलिस को सही नाम-पता नहीं बताया।
सूचना पर पुलिस कर्मी उसे हिरासत में लेकर कोतवाली ले गए। कोतवाल एसके मिश्र ने बताया कि दस मई को जसवंत सिंह की तहरीर पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ फर्जी दस्तावेज बनाकर धोखाधड़ी से खाते से सत्रह हजार रुपये निकालने की रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

जांच-पड़ताल के बाद रविवार को आरोपी महेंद्रपाल निवासी ग्राम टुडिया का बांगर थाना फतेगढ़ टुडिया जिला गुरुदासपुर पंजाब को जेल भेज दिया गया। सीसीटीवी फुटेज मिलान के बाद तलाशी में एक मोबाइल, एक छोटी व एक बड़ी डायरी, एक फर्जी पासबुक, दो विड्राल फार्म और इंडियन ओवरसीज बैंक का कार्ड मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें