ममरी। हैदराबाद थाना क्षेत्र के जमुनहां गांव में चोर ने सोमवार की रात एक मकान में नकब लगा चोर 42 हजार रुपये और गहने चुराकर ले गए। पुलिस ने शक के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव जमुनहा निवासी बेवा हेमवती ने बताया कि सोमवार की रात वह घर में सो रही थी। इसी बीच चोर नकब लगाकर घर में घुस आए। संदूक में बिटिया की शादी के लिए रखे 42 हजार रुपये, सोने के टाप्स, कुंडल, तीन जोड़ी पायल आदि सामान चोरी कर ले गए। चोरी का पता मंगलवार सुबह खेत में कपड़े, संदूक पड़ा मिलने पर चला। महिला ने शक के आधार पर तीन के खिलाफ तहरीर थाना में दी है। प्रभारी निरीक्षक सियाराम ने बताया कि महिला की तहरीर पर रामप्रसाद सहित तीन लोगों के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। ब्यूरो