31एलकेएच401, 402
एसडीएम ने बैठक में बीएलओ को फटकारा
लापरवाही मिलने पर दी कार्रवाई की चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
पलियाकलां। मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को एसडीएम की अध्यक्षता में बीएलओ की बैठक तहसील सभागार में हुई, जिसमें एसडीएम ने कई बीएलओ से नाराजगी जर्ताई और कार्य में लापरवाही न बरतने की हिदायत दी। एसडीएम सुनन्दू सुधाकरन ने कहा कि एक जनवरी 2019 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे युवाओं का नाम मतदाता सूची में हर हाल में जोड़ा जाना है, क्योंकि 2019 में ही लोकसभा चुनाव होने हैं। बताया कि पदाभिहीत अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है जो केंद्रों पर मौजूद रहेंगे, जबकि बीएलओ डोर-टू-डोर पहुंचकर मतदाता पुनरीक्षण कार्य करेंगे। पूर्व में 351 बीएलओ थे, लेकिन बूथ बढ़ने की वजह से अब इनकी संख्या 382 हो गई है। तहसीलदार अनिल कुमार यादव ने बताया कि एक सितंबर से 31 अक्तूबर तक मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य चलेगा। नौ सितंबर, 23 सितंबर, सात अक्तूबर, 14 और 28 अक्तूबर को विशेष अभियान दिवस होगा। इस दिन बीएलओ बूथ पर मौजूद रहकर कार्य करेंगे। आने वाले लोगों की समस्या का समाधान करेंगे।