गोला गोकर्णनाथ। हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम ढकवा में चोरों ने कासिम के घर में घुसकर बक्सा तोड़कर 600 रुपये नकद, मोबाइल, बर्तन, कपड़े आदि चोरी कर लिए। गृहस्वामी कासिम ने बताया कि गर्मी के कारण वह परिवार सहित छत पर सोए थे। सुबह जागने पर उन्हें चोरी की जानकारी हुई। रजागंज क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाओं का पुलिस खुलासा नहीं कर पा रही है, जिससे चोरों के हौसले बुलंद हैं। एक दिन पूर्व फरधान थाना क्षेत्र के ग्राम मनवापुर में हैदराबाद की पुलिस पिकेट से आधा किमी दूर ग्राम ढखवा में चोरों ने नकदी समेत हजारों की चोरी कर ली थी।