बिजुआ। भीरा थाना क्षेत्र के रायपुर गांव में धान रोपने गई किशोरी की इंजन के पटे में दुपट्टा फंसने से मौत हो गई। बिजुआ चौकी क्षेत्र के गांव रायपुर में शीतल की 16 वर्षीय पुत्री गोल्डी गांव में ही एक किसान के खेत में धान रोपने गई थी। इस बीच वह प्यास लगने पर पानी पीने इंजन पर गई। अचानक उसका दुपट्टा इंजन के पटे में फंस गया और वह पटे में लिपट कर गिर गई, हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिवार वालों ने पुलिस कार्रवाई से इनकार करते हुए शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।