लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष हीरा ठाकुर ने बुधवार को प्रेसवार्ता में कहा कि जब से भाजपा सरकार बनी है पिछड़े वर्ग के लोगों को न्याय मिल रहा है। आयोग में करीब 250 केस लंबित हैं, जिसमें से दस केस का निराकरण किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग का कोई पीड़ित यदि लखनऊ नहीं आ सकता है तो वह अपनी शिकायत फैक्स के माध्यम से आयोग को भेज दे। उसकी समस्या का शत प्रतिशत समाधान कराया जाएगा। मोदी सरकार का गुणगान करते हुए कहा कि सरकारी योजनाएं जमीन पर उतर रही हैं, जिससे गरीब लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग के लोगों का शोषण किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।