शारदानगर। कस्बे के निकट मंगलवार शाम को खाना बनाते समय एक घर में आग लग गई, जिससे घर में रखा हजारों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया।
कसबे के निकट मुफीद का खरफूस का घर है। मुफीद ने बताया कि उसकी पत्नी शाम को खाना बना रही थी। इसी बीच चूल्हे से उड़ी चिंगारी छप्पर में लग गई, जिससे आग भड़क उठी। वह लोग कुछ समझ पाते इससे पहले ही आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। शोर शराबा होने पर तमाम लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। इस अग्निकांड में उसका घर में रखा हजारों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। ब्यूरो