खमरिया। धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के गांव बेलवा मोती निवासी मुनीजर ने फंदे से लटककर जान दे दी। घर वालों ने बताया कि मुनीजर का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। रविवार की सुबह करीब आठ बजे वह घर से निकला। कुछ देर बाद ही उनका अपनी ही बाग में आम के पेड़ से लटकता शव मिला। उनके गले में पहनी हुई धोती का फंदा कसा हुआ था। घर वालों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।