फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मितौली में चिकन-पाक्स की दस्तक, एक बालक पीड़ित

विज्ञापन
विज्ञापन
मितौली। कस्बे में चिकन-पाक्स ने दस्तक दे दी है, जिससे तेज बुखार के साथ शरीर में बड़े बड़े दाने निकलने से बच्चे बीमार हुए हैं। कस्बा निवासी फारूक का 10 वर्षीय पुत्र रेहान को पहले तेज बुखार आया, फिर बड़े-बड़े फफोले पड़ गए। फारूक ने सीएचसी में इलाज कराया, जहां डाक्टर ने दवाई दे दी। साथ इसे वायरल इंफेक्शन बताते हुए साफ-सफाई की सावधानी बरतने की सलाह भी दी है। कस्बे में इस बीमारी से कई बच्चे पीड़ित हैं, जिनका इलाज प्राइवेट चिकित्सकों के द्वारा किया जा रहा है। सीएचसी अधीक्षक डॉ एन चौहान ने बताया कि चिकन-पाक्स वायरल इंफेक्शन है, जो गर्मियों में फैलता है। इसके रोकथाम के लिए सीएचसी में पर्याप्त दवाएं उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें