महेवागंज खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र के कोपा गांव में एक युवक का शव संदिग्ध हालात में गांव के बाहर गन्ने के खेत से मिला। पुलिस ने बताया कि कोपा गांव निवासी सरोज पाल (24) मंगलवार दोपहर से लापता था। बुधवार की सुबह गांव के बाहर खेत गए लोगों ने गन्ने के खेत की मेड़ पर शव देखा। सूचना पर चौकी प्रभारी पारस नाथ टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को खेत से बाहर निकलवाया। शव के पास कीटनाशक की खाली शीशी और गिलास भी मिला। शव काला पड़ चुका था। गले में खरोच के निशान भी देखे गए। इस बीच गांव के मिश्री लाल ने शव की पहचान पुत्र सरोज के रूप में की। घरवालों ने युवक के जहर पीकर आत्महत्या किये जाने का अंदेशा जताया है।