फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटा प्रशासन, मतदान केन्द्र जांचे

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता मार्च के पहले सप्ताह में लागू होने की उम्मीद है। इसको लेकर प्रशासन और पुलिस तैयारियों में जुट गई है। डीएम शैलेन्द्र कुुुमार सिंह ने मतदान केन्द्रों की व्यवस्था जांचनी शुरू कर दी है तो एसपी पूनम ने भी सुरक्षा व्यवस्था और फोर्स को ठहराने के लिए व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर रही हैं। साथ ही पुलिस ने चुनाव के दौरान वोटरों को लुभाने और भय फैलाने के सामान की धरपकड़ शुरू कर दी है। इस महीने 12 हजार तीन सौ लीटर कच्ची शराब बरामद की है, जबकि 63 असलहे, 103 कारतूस और नौ चाकू बरामद किए गए। समीक्षा बैठक में सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि चुनाव में वोटरों को लुभाने के लिए शराब परोसी जाती है। इलाके में कच्ची बनने पर पूर्णतया प्रतिबंध और शराब बरामद कर ली जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें