भीखमपुर। थाना मितौली के गांव कठिघरा विशोखर निवासी 30 वर्षीय बबलू ने बृहस्पतिवार की सुबह जंगल के किनारे सागौन के पेड़ से फंदा लगाकर लटककर आत्महत्या कर ली। घर वालों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। इस पर पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव घर वालों को सौंप दिया। परिवार के लोगों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। घर वालों के मुताबिक मृतक बबलू मानसिक रोगी था। ब्यूरो