फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास के लिए 15 करोड़, 72 लाख रुपये स्वीकृत

Fri, 27 Feb 2015 12:45 AM IST
गोला गोकर्णनाथ
विज्ञापन
विज्ञापन
छोटी काशी के नाम से शुमार गोला गोकर्णनाथ के विकास कार्यों को लेकर गुरुवार को नगर पालिका परिषद सभागार में अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। अध्यक्ष और पालिका सदस्यों ने विकास कार्यों को लेकर कई बिंदुओं पर चर्चा की। कई प्रस्ताव पास किए गए। बोर्ड की सालाना बजट बैठक में पिछली बैठक के प्रस्तावों पर र्हुई कार्रवाई को सदस्यों के समक्ष रखा गया। इस दौरान लिपिक राजेश वाजपेयी ने पिछली बैठक की कार्रवाई पढ़कर सुनाई। बैठक में तमाम बिंदुओं पर चर्चा के बाद सभी की सहमति से विकास कार्यों के लिए 15 करोड़, 72 लाख, 80 हजार का बजट पास किया गया। इस मौके पर एसडीएम/ईओ विनोद कुमार गुप्ता, द्वारिका प्रसाद रस्तोगी, पंकज गुप्ता, आशीष अवस्थी, काशी विश्वनाथ तिवारी, इमरान मलिक, भोली गिरि, रामजी रस्तोगी, आनंद सोनी, रीता त्रिवेदी, महेंद्र कुमार रावत, नसरीन, सुरेश जायसवाल, कफील, शिव कुमार वर्मा, आलोक वाल्मीकि, शहाना राईन, स्नेहलता वर्मा, आशा देवी, नरेश वर्मा, गीता देवी, ईशा देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

यह प्रस्ताव पास हुए
1-इस वर्ष ऐतिहासिक चैती मेला के आयोजन के लिए 18 लाख का बजट निर्धारित।
2-दो फॉगिंग मशीनें खरीदने का प्रस्ताव।
3-गंदगी के निपटने को आवश्यकता अनुसार डस्टबिन खरीदे जाएंगे।
4-स्ट्रीट लाइट मरम्मत के लिए हाइड्रोलिक सीढ़ी खरीदा जाएगा।
5-आठ नंबर वार्ड में मिनी नलकूप लगवाने की योजना।
6-सदस्यों द्वारा दिए गए प्रस्तावों को पास किया गया।
7-बजाज हिंदुस्तान शुगर लि. मिल के गंदे नाला को पक्का बनवाने के लिए मिल को नोटिस देने सहित कई प्रस्ताव पास किए गए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें