फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार गए दो बालक हुए लापता, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बाजार गए दो बालक हुए लापता, रिपोर्ट दर्ज
धनगढ़ी-नेपाल। कैलाली जिले के पहलवानपुर गांव पालिका के रतिपुर ग्राम के दो बालक गत सप्ताह बाजार से लापता हो गए थे। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
कैलाली जिले की घोड़ाघोड़ी नगरपालिका के तहत पहलवानपुर गांव पालिका वार्ड नंबर नौ के रतिपुर ग्राम निवासी अर्जुन सिंह का पुत्र सुमन सिंह (13) अपनी दादी के साथ गत 12 मई को स्थानीय बाजार के लिए अपने साथी भरत शाह (14) के साथ गया था। दादी के बाजार में सामान खरीदने में व्यस्त हो जाने से दोनों बालक उसी दिन बाजार से लापता हो गए। दादी के काफी खोजने पर भी दोनों बालक नहीं मिले। दादी वापस घर आई और परिजनों को जानकारी दी। भारत में नौकरी करने गए अर्जुन सिंह को खबर मिलने पर वह वापस नेपाल आया, उसने दोनों बालकों की कैलाली तथा कंचनपुर जिले में काफी तलाश की, लेकिन कुछ भी पता न चलने पर उसने धनगढ़ी आकर जिला पुलिस कार्यालय में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें