23एलकेएच401
शिक्षक ने अपने वेतन से बच्चों को बांटे कपड़े
संपूर्णानगर। गोविंदनगर गांव के इंचार्ज प्रधानाध्यापक आकाश शर्मा ने होली त्यौहार को लेकर बच्चों को कपड़े उपहार दिए। पचास बच्चों को व्यक्तिगत रूप से अपने वेतन से उन्होंने कपड़े दिए। उन्होंने बताया कि बहुत कम संसाधनों में उन्होंने पढ़ाई पूरी की, और गरीबी को बहुत नजदीकी से देखा है जिसके कारण ही आज वह गरीब और असहाय छात्रों के हित में ही अपना हित समझते हैं। कहा कि कुछ बच्चों को पढ़ाने का भी जिम्मा वह उठाएंगे।