फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पांच दिन से पानी के लिए तरस रहे 1400 उपभोक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
-
विज्ञापन

सिकंदराबाद। बेहजम ब्लॉक के कस्बा नीमगांव में पांच दिन से पांच गांवों को पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है। टंकी के केबल और मोटर में खराबी के कारण पांच गांवों के करीब 1400 उपभोक्ता पानी के लिए तरस रहे हैं।
विज्ञापन

पानी की टंकी के केबल और मोटर में खराबी की वजह से नीमगांव, लोनपुरवा, तिगोड़वा और क्षेत्र के थाने समेत पांच गांवों की पेयजल आपूर्ति बाधित है। थाने में जलापूर्ति न होने से पुलिसकर्मियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पंप ऑपरेटर अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि आपूर्ति बाधित होने की जानकारी ग्राम पंचायत सचिव और प्रधान को दी है, लेकिन दोनों ने अब तक ध्यान नहीं दिया। बीडीओ बेहजम श्रद्धा गुप्ता ने बताया कि जल निगम के जेई को जानकारी दी है। पानी आपूर्ति अब तक बहाल क्याें नहीं हुई, इसका पता कराया जा रहा है। जल्द ही पेयजल आपूर्ति बहाल कराई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें