फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 140 संविदा परिचालकों को मिलेगा मुफ्त पारिवारिक यात्रा पास

Wed, 06 Dec 2023 12:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। नियमित कर्मचारियों की तरह लखीमपुर डिपो के 140 संविदा परिचालकों को भी मुफ्त पारिवारिक यात्रा पास की सुविधा मिलेगी। परिचालकों को एक वर्ष में पांच यात्रा पास दिए जाएंगे।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम में पहले यह पास नियमित कर्मचारियाें को ही दिए जाते थे, लेकिन अब संविदा चालक और परिचालकों को भी मुफ्त पारिवारिक यात्रा पास की सुविधा दी गई है। निर्देश जारी होने के बाद लखीमपुर डिपो के परिचालकों को भी इसका लाभ मिला है। लखीमपुर डिपो में 100 अनुबंधित बसें हैं। इस वजह से यहां सिर्फ परिचालकों को ही यात्रा पास मिलेगा।
एआरएम मुकेश मेहरोत्रा ने बताया कि डिपो में 160 परिचालक हैं। इसमें 140 परिचालकों को यात्रा पास की सुविधा मिलेगी। परिचालक को प्रति वर्ष पांच पास दिए जाएंगे। दो पास निशुल्क यात्रा के होंगे और तीन पीटीओ (यात्री कर देना होगा) पारिवारिक यात्रा पास होंगे। यह पास संविदा कर्मियों के आश्रितों के आधार कार्ड के आधार पर जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें